मुख्य समाचार

पार्बती-II परियोजना द्वारा पशुपालन एवं सेब पौधारोपण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ),

पार्बती-II परियोजना की पर्यावरण प्रबंधन योजना के अंतर्गत परियोजना प्रभावित परिवारों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में मनिहार ग्राम पंचायत के ग्रामीणो के लिए पिछले कल एनएचपीसी द्वारा राज्य पशुपालन विभाग एवं क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण स्टेशन, बजौरा के सहयोग से क्रमशः पशुपालन एवं सेब पौधारोपण के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणो को मवेशियो के पालन, प्रबंधन, पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों व इसके रोकथाम के उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इसकेअतिरिक्त ग्रामीणो को मवेशियो के जीवन चक्र के अनुसार संतुलित आहार देने के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। पशुचिकित्सको ने पशुओं के प्रबंधन के बारे मे विस्तार से व्याख्यान दिया और ग्रामीणों के साथ उनके पशु संबंधी समस्यों पर चर्चा भी किया। इस कार्यक्रम में पशुपालन विभाग से डॉविक्रांत ठाकुर, पशुचिकित्सक एवं गड़सा से डॉ. आकांक्षा ठाकुर, पशुचिकित्सक, पार्बती परियोजनाचरण – II से अधिकारीगण अंगद कुमार, उप-महाप्रबंधक (सिविल), पीकेमल्लिक, ग्रुप वरिष्ठप्रबंधक (पर्यावरण), राहुलश्रीवास्तव, प्रबंधक (पर्यावरण), अरुणकुमारमण्डल, सहायकप्रबंधक (पर्यावरण) एवं केकती देवी, वार्ड पंच–मनिहार व मनिहार ग्राम से पुरुष एवं महिला प्रतिभागी उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियो को पशुओ को निरोग रखने हेतु मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित की गयी।

क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण स्टेशन, बजौरा के सह निदेशक डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर एवं वैज्ञानिक डॉ. विजय भारद्वाज द्वारा सेब के पौधे लगाने के लिए गड्ढों से लेकर उनकी काट- छांट, बीमारियों की रोकथाम व स्प्रे संबंधी जानकारी व सावधानियों के बारे में बताया गया। वैज्ञानिकों द्वारा उद्यान विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी बागवानी से संबंधित समस्याओं के बारे मे विशेषज्ञों से चर्चा कर समाधान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को लगाने हेतु परियोजना द्वारा उन्नत किस्म के सेब के पौधे भी वितरित किये गये। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एनएचपीसी को इस कार्यक्रम के आयोजन करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

10 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

11 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

12 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

14 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

21 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

21 hours ago