मुख्य समाचार

सोलन : सोलन शहर में वॉल पेंटिंग के जरिये बताया जाएगा इतिहास  

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

सोलन शहर की दीवारों को चित्रकला के माध्यम से सुंदर बनाया जा रहा है। शहर के माल रोड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल की दीवार पर इसके लिए नगर निगम ने वॉल पेंटिंग का कार्य शुरू करवा दिया है। इस वॉल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और इस पेंटिंग से लोगों को साफ़ सफाई रखने का संदेश दिया जाएगा। इस स्कूल की दीवार पर सोलन के ऐतिहासिक, धार्मिक व लोकप्रिय इमारतों और स्थानों को पेंटिंग के जरिए उकेरा जाएगा। वॉल पेंटिंग कर रहे कलाकार पूर्ण ने बताया कि शहर के माल रोड़ पर उनके द्वारा पानी को बचाने, स्वच्छता को अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। वॉल पेंटिंग के जरिए जहां इस खाली पड़ी दीवार पर मनोरम चित्रकारी आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। वही लोगों को साफ सफाई रखने का संदेश भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं लोग सोलन व आसपास के क्षेत्र के ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी हासिल कर सकेंगे और इसी पर ऐतिहासिक ठोडा नृत्य की कलाकृतियां बनाई गई है। यह कार्य पूरा होने के बाद शहर के अन्य हिस्सों में कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जल ही जीवन का संदेश देते हुए पेंटिंग भी बनाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

2 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

3 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

3 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

6 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

12 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

13 hours ago