मुख्य समाचार

किन्नौर : प्रतिनिधिमंडल ने जगत सिंह नेगी एवं रोहित ठाकुर से की मुलाकात  

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

आज जिला किन्नौर आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कमल नेगी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्व एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने आग्रह किया कि जल्द से जल्द आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाई जाए एवं जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में कार्यरत कर्मचारियों को 25% अतिरिक्त मानदेय जोकि अप्रैल 2018 से समस्त कर्मचारियों को मिलना था परंतु यह वेतन वृद्धि जिले के कुछ विभाग के कर्मचारियों को दी जा रही थी और कुछ विभाग के कर्मचारियों को  नहीं दी जा रही थी जिसे प्रतिनिधिमंडल ने समस्त कर्मचारियों को लागू करने का आग्रह किया। साथ ही कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में लगे आउटसोर्स कर्मचारियों एवं जल शक्ति विभाग में लगे कर्मचारियों को पिछले तीन-चार माह से वेतन नहीं दिया गया था जिसे जल्द जारी कराने का निवेदन किया। साथ ही हाल ही में जितने भी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई उन्हें पुनः सेवा में रखने का आग्रह किया। आउटसोर्स कर्मचारियों की स्थाई नीति के लिए मुख्यमंत्री बहुत गंभीर लगे। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की और उन्होंने कहा कि इस विषय में 20 से 25 फरवरी के बीच में आकर इस विषय पर गंभीरता से चर्चा करेंगे और कर्मचारियों के मांगों को भी पूरा किया जाएगा। और कहा कि जगत सिंह नेगी का बहुत आभार व्यक्त करते है जिन्होंने हमें माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलाया और पूरी भीड़ में केवल माननीय मुख्यमंत्री ने रुक कर गंभीरता से विषय पर चर्चा की।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

11 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

11 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

12 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

12 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

14 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

14 hours ago