निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
उप मंडल निरमंड की ग्राम पंचायत जुआगी के महिला मंडल धाराबाग की महिलाओं ने स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें महिलाओं ने मिलकर गांव के रास्ते और निकासी नालियों की सफाई की और रास्ते में पड़े कचरा प्लास्टिक का उचित निपटारा भी किया गया। महिला मंडल प्रधान इंदिरा देवी ने बताया कि महिला मंडल की सभी महिलाएं महीने में दो बार गांव की सुचारू रूप से सफाई अभियान चलाती है, जिसमें रास्ते नालियों और प्रकृतिक जल स्रोतों की सफाई की जाती है। इस स्वच्छता अभियान में महिला मंडल की सभी महिलाओ ने भाग लिया, जिसमें प्रधान इंद्रा देवी, सुनीता देवी, अंजना देवी, विद्या देवी, सविता, रक्षा, गीता देवी, लीला देवी, शीलू, चंद्रकांता, सीता, मद्दु, फुला, शकुंतला, हीरा देवी ,कृष्णि देवी, ब्रेस्ति देवी ने अपना सहयोग किया।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…