मुख्य समाचार

सिरमौर : उपायुक्त ने लोगों से की आधार कार्ड अपडेट करवाने की अपील

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने जिला के सभी लोगों से अपने-अपने आधार कार्ड अपडेट करवाने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे सभी आधार कार्ड होल्डर जिन्होंने पिछले आठ वर्षों में अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है उन्हें भी अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैध और सहायक दस्तावेजों के साथ आधार पोर्टल अथवा आधार ऐप के माध्यम से आधार कार्ड ऑनलाईन अपडेट करवाये जा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि पिछले दशक से सार्वभौमिक रूप से यूनिक-12 डिजिट पहचान नम्बर बतौर भारतीय निवासी पहचान के रूप में स्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के तहत जरूरी डाक्यूमेंट अपडेट होने से जीवन यापन में सुविधा, बेहतर सेवा वितरण और स्टीक प्रमाणीकरण में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पता और आवासीय पहचान के प्रमाणीकरण के लिए भी आधार कार्ड अपडेशन नागरिकों के हित में है। आर.के. गौतम ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं के अलावा वित्तीय संस्थान जैसे बैंक और एनबीएफसीएस आधार कार्ड के आधार पर ही अपने ग्राहकों को प्रमाणीकृत और निर्बाध सेवाएं प्रदान करते हैं। उपायुक्त ने आधार कार्ड धारकों से शीघ्र अति शीघ्र अपने-अपने अपने मोबाईल नम्बर, मेल आईडी तथा 5 और 15 साल के बच्चों के आवश्यक बायोमिट्रिक के आधार अपडेशन करवाने का भी आग्रह किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

2 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

20 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

20 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

21 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

22 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

22 hours ago