मुख्य समाचार

राजगढ़ : अनिल भारद्वाज ने खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के रूप में ग्रहण किया कार्यभार

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़),

राजकीय प्रारंभिक शिक्षा खण्ड राजगढ़ में अनिल भारद्वाज ने खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर PT.A के राज्य उपाध्यक्ष सुखदर्शन ठाकुर, महिला विम राज्य उपाध्यक्ष आरती चौहन, पूनम चौहान, अजय ठाकुर, संदीप शर्मा बी०आर०सी०सी० रमेश वर्मा, सुरेन्द्र मेहता, दीपक ठाकुर, संदीप ठाकुर देशराज सोमदत अधीक्षक, शिवराम वरिष्ठ सहायक, मनोज शर्मा तथा कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी अध्यापकों ने अनिल भारद्वाज को खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बनने पर मुबारकबाद देकर शुभकामनाएं दी तथा अनिल भारद्वाज ने सबका धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रैस को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष सुखदर्शन ठाकुर ने जिला सिरमौर के सभी प्रमोट हुए प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को बधाई दी तथा हिमाचल प्रदेश सरकार, विभाग तथा जिल्ला प्राथमिक शिक्षक संघ को प्रोमोशन निकलवाने के लिए धन्यवाद किया। साथ ही उप निदेशक महोदय जिला सिरमौर से आग्रह किया कि जल्दी ही केन्द्र मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति की जाए ताकि, जिले में खाली पड़े CHT के पदों को भरा जाए और जल्दी ही बैच वाइज़ JBT की भर्ती की लिस्ट निकलनाएं ताकि जिला के दुर्गम क्षेत्रों में खाली पड़े JBT के पदों को भरा जाएं जिससे छोटे बच्चों को लाभ मिले।

Himachal Darpan

Recent Posts

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

9 hours ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

13 hours ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

13 hours ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

13 hours ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

13 hours ago