मुख्य समाचार

सोलन : भाजपा डेटा प्रबंधन एवं प्रयोग की विशेष बैठक का किया गया आयोजन

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

भाजपा डेटा प्रबंधन एवं प्रयोग की एक विशेष बैठक का आयोजन सोलन में किया गया। बैठक की जानकारी देते हुए जिला भाजपा प्रैस सहसचिव मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री राजीव सहजल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया एवं भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पूर्व मंत्री राजीव सहगल ने कहा कि भाजपा ने 2024 के आम चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है, भाजपा जल्द ही अपना बूथ स्तर पर काम को और मजबूती से शुरू करने वाली है। इसको लेकर आज एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ जिसमें अनेकों प्रकार की चर्चा और परिचर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 में एक बार फिर राष्ट्र में सरकार बनाने के लिए प्रस्थ है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व किया है उससे हमें पूर्ण विश्वास है कि 2024 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में बनेगी। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि जल्द ही भाजपा बूथ स्तर पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और भाजपा की शक्ति बूथ स्तर पर है। बूथ पर अनेकों योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर इस बैठक में चर्चा की गई और जल्द ही भाजपा बूथ स्तर पर एक मजबूत कार्यशैली तैयार करेगी। कसौली मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, महामंत्री विनोद मारवाह, सोलन मंडल अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर, महामंत्री भरत साहनी, नंदलाल, अर्की मंडल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय, महामंत्री यशपाल कश्यप, दून मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह ठाकुर, महामंत्री कश्मीर सिंह, नालागढ़ मंडल अध्यक्ष हेमराज गौतम, महामंत्री मनोहर लाल व सोलन जिला व पांचो मंडलो के डेटा प्रबंधन व उपयोग टोलीयो के सभी सदस्य मौजुद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…

17 hours ago

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

1 day ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

2 days ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

2 days ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

2 days ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

3 days ago