राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
राजगढ़ के चम्बीधार की बेटी श्वेता ठाकुर ने वॉलीबॉल खेल में उपलब्धी हासिल करते हाल ही में सम्पन्न हुई वॉलीबॉल की आल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला का नेतृत्व करते हुए रजत पदक हासिल किया। यह राजगढ़ व जिला सिरमौर के साथ साथ प्रदेश के लिए भी गौरव की बात रही कि यहाँ की बेटी को पटियाला यूनिवर्सिटी की कप्तानी करने का अवसर मिला और उन्होंने अपने नेतृत्व में टीम को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्वेता ठाकुर पटियाला यूनिवर्सिटी से बीएड की पढ़ाई कर रही है और इससे पहले भी आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी है। यही नहीं श्वेता ठाकुर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी रजत पदक जीत चुकी है। श्वेता ठाकुर की प्रतिभा का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह पिछले 7 वर्षो से लगातार सेनियर नेशनल खेल रही है और देश की चुनिंदा खिलाडियों में से चुने जाने के बाद नेपाल लीग में भी अपना हुनर दिखा चुकी है। श्वेता ने अपनी उपलब्धी का श्रेय अपनी कोच रचना धोटा व मैनेजर पूनम धोटा के साथ अपने अविभावको को दिया जिन्होंने खेल के क्षेत्र में आगे बड़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवाओं को नशो से दूर रहने और सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…