मुख्य समाचार

कुल्लू : जीभि गांव में कांग्रेस सेवा दल ने सम्मानित किए पोलिंग बूथ अध्यक्ष

(मैं भी पत्रकार),

बंजार ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल द्वारा शुरू किए गए बूथ सम्मान कार्यक्रम के तहत बंजार कांग्रेस मंडल के जीभि गांव में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। शनिवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ठेवाराम ने की तथा कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। इस दौरान आयोजित बूथ सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ने कांग्रेस मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के टिप्स भी दिए।  उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन के लिए बंजार कांग्रेस मंडल के गियाघी पोलिंग बूथ अध्यक्ष केवल कृष्ण गौतम को बीते विधानसभा चुनावों में मत देने के लिए सम्मानित भी किया। हिमाचल मंत्रिमंडल गठन की खुशी में यहां मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र वलभ नेगी, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल की महिला अध्यक्ष सरला देवी, जिला कांग्रेस सेवादल के महासचिव बुद्धि सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष चेत राम वीर के अलावा प्रेम सिंह, रवि ठाकुर, धर्मदास, शेर सिंह, प्रेम सिंह, रूपलाल, मदन, रवि ठाकुर, धर्म दास, जीवा नंद, मान दास, खीमी राम, केवल कृष्ण, दीनदयाल, राम कृष्ण सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…

1 day ago

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

2 days ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

2 days ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

2 days ago