मुख्य समाचार

कांगड़ा : कांगड़ा जिले के 7 उपमंडलों में अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल

कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

कांगड़ा जिले के 7 उपमंडलों में सभी सरकारी और निजी स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे। डीसी कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने जिले में तापमान में आई गिरावट से इन उपमंडलों में धुंध और कोहरे के बढ़े प्रकोप को दृष्टि में रखते हुए यह आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 8 से 31 जनवरी 2023 तक लागू रहेंगे। गिरते तापमान से जिले के 7 उपमंडलों ज्वालामुखी, इंदौरा, फतेहपुर, नूरपुर, ज्वाली, देहरा और जयसिंहपुर में बढ़ी धुंध और कोहरे के कारण परिस्थितियां विकट हुई हैं। यह ध्यान में आया है कि इन उपमंडलों में घने कोहरे के कारण सुबह के समय में सड़क पर विजिबिलिटी बुहत कम हो गई है, जिस कारण बच्चों का सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचना कठिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए जिले के 7 उपमंडलों में स्कूल खुलने का समय सुबह 9 की बजाय 10 बजे किया गया है। शिक्षा विभाग के उच्च व प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों को स्कूल खुलने की टाइमिंग के अनुरूप ही सायं को स्कूल बंद करने का समय तय करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम और शिक्षा उपनिदेशकों को आदेश का अनुपालन तय बनाने और अवलेहना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

20 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

23 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago