रोहडू (गुड़िया चौहान/संवाददाता),
रोहडू पुलिस चौकी टिक्कर के तहत डमढाडी गांव में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने में आया है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है लेकिन मृतका के पिता ने कहा कि उसकी बेटी की हत्या हुई है। मृतका रेणू के पिता चैन राम ने आरोप लगाया कि उसका दामाद जितेंद्र उसकी बेटी के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता था जिसके बारे रेणू ने अपने मायके वालों से भी किया था। उसने बताया कि उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी रेणू ने फांसी लगाकर जान दे दी है जबकि ससुराल वालो की ओर से उन्हे बेटी की मौत की कोई जानकारी तक नहीं दी गई। उधर जब इस बारे में डीएसपी रोहडू चमन लाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हे सूचना मिली तो वह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला लगता है तथा महिला के माथे व नाक पर चोटों के निशान है। उन्होने कहा कि फिर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया है।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…