(मैं भी पत्रकार),
बंजार ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल द्वारा शुरू किए गए बूथ सम्मान कार्यक्रम के तहत बंजार कांग्रेस मंडल के जीभि गांव में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। शनिवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ठेवाराम ने की तथा कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। इस दौरान आयोजित बूथ सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ने कांग्रेस मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के टिप्स भी दिए। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन के लिए बंजार कांग्रेस मंडल के गियाघी पोलिंग बूथ अध्यक्ष केवल कृष्ण गौतम को बीते विधानसभा चुनावों में मत देने के लिए सम्मानित भी किया। हिमाचल मंत्रिमंडल गठन की खुशी में यहां मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र वलभ नेगी, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल की महिला अध्यक्ष सरला देवी, जिला कांग्रेस सेवादल के महासचिव बुद्धि सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष चेत राम वीर के अलावा प्रेम सिंह, रवि ठाकुर, धर्मदास, शेर सिंह, प्रेम सिंह, रूपलाल, मदन, रवि ठाकुर, धर्म दास, जीवा नंद, मान दास, खीमी राम, केवल कृष्ण, दीनदयाल, राम कृष्ण सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…