मुख्य समाचार

मनाली : प्रेस क्लब कुल्लू-मनाली ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

राष्ट स्तर विंटर कार्निवाल के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन जिला प्रेस क्लब कुल्लू-मनाली द्वारा किया गया और जिला प्रशासन,रोटरी क्लब,रोट्रेक्ट क्लब का विशेष योगदान रहा। एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने इस शिविर का आयोजन किया और अमिता ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही। यह रक्तदान रोटरेरियन एवं प्रेस क्लब के एसोसिएट सदस्य स्व.शमशेर ठाकुर की याद में किया गया। शमशेर ठाकुर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रहे हैं और उन्होंने 75 बार रक्तदान किया था। इसके अलावा हर प्रकार की समाज सेवा के लिए हमेशा ततपर रहते थे। कुछ माह पहले सड़क दुर्घटना के कारण उनकी मौत हुई थी और समाज को गहरा झटका लगा था।  इस अवसर पर एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि शमशेर ठाकुर की याद में यह प्रेस क्लब कुल्लू-मनाली ने एक सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शमशेर सिर्फ रक्तदानी नहीं थे बल्कि समाज में एक जिंदादिल इंसान व समाज के लिए प्रेरणा दायक थे। इस अवसर पर प्रेस क्लब जिला कुल्लू के प्रधान धनेश गौतम व मनाली प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने जानकारी दी कि इस रक्तदान शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डाक्टर वीर सिंह,रणजीत लेव एसिस्टेंट,डाक्टर दिनेश एमओ मनाली,स्टाफ नर्स शर्मिला ठाकुर,स्टाफ नर्स चांदनी शामिल रहे। इस शिविर का समापन मनाली के विधायक भुनेश्वर गौड ने किया और उन्होंने प्रेस क्लब की सराहना करते हुए कहा कि अगले वर्ष से यह विशाल रक्तदान होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

20 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

23 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago