राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ में कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्रीय निदेशालय शिमला के सहयोग से आगामी 9 जनवरी को प्रातः 11 बजे अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जायेगा। राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ के प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा ने बताया कि इस मेले में राजगढ़ के सभी सरकारी विभाग व निकटवर्ती इंडस्ट्रीज को अप्रेंटिसशिप मेले में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के द्वारा अप्रेंटिसशिप मेले में विभिन्न विभागो, इंडस्ट्रीज और इच्छुक अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा तथा राजगढ़ क्षेत्र के जितने भी इच्छुक अभ्यार्थी, जो एक अप्रेंटिस के तौर पर किसी भी कंपनी या सरकारी विभाग में कार्य करना चाहते है, को इस दौरान सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी अप्रंटिसशिप करते है उनको एन ए सी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त होता है और उसकी वैधता देश भर में रहती है। साथ ही अप्रेंटिसशिप के दौरान अभ्यर्थी को सम्बन्धित विभाग/इन्डस्ट्रीज के द्वारा आर डी एस डी ई द्वारा निर्धारित वेतन स्टाईफंड भी दिया जाता है। यदि कोई भी अभ्यर्थी आई०टी०आई० करने में असमर्थ है, तो वह सीधा ही अप्रेंटिसशिप कर सकता है। इस मेले के आयोजन को सफल बनाने के लिए राजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के प्रधान, एन०जी०ओ०, स्कुल प्रधानाचार्य/हैडमास्टर इत्यादि सभी को आमंत्रित किया गया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाना संस्थान की हमेशा से प्राथमिकता रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…
ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…
निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…