मुख्य समाचार

चंबा : राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में आयोजित किया गया सफाई अभियान

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

राजकीय महाविद्यालय चंबा की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर “निर्माण 2023” के छठे दिन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि छठे दिन सर्वप्रथम  स्वयंसेवी अंशुल द्वारा पांचवे  दिन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत एन एस एस गीत “उठें समाज के लिए उठें- उठें, जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें जगें, स्वयं सजें वसुंधरा संवार दें” गाकर दिन की शुरुआत की। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार पहले अकादमिक सत्र में जिला रोजगार कार्यालय की युवा प्रोफेशनल एवं प्रमर्शदाता तनु कुमारी स्त्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवियों को रोजगार संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्नातक के बाद स्नातकोत्तर, पी एच डी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न रोजगार स्कीमों, बेरोजगारी भत्ता, रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज करवाने के फायदे, ऑनलाइन रोजगार पोर्टल, टेलीग्राम ऐप के माध्यम से रोजगार की जानकारी, कैरियर बुक का विवरण, विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की उपलब्धता इत्यादि के बारे में बताया कि छठे दिन महाविद्यालय परिसर व आस पास सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों द्वारा रास्तों की सफाई की,  कूड़ा करकट हटाया, महाविद्यालय परिसर की सफाई की, परिसर में पड़ा कूड़ा व प्लास्टिक इकट्ठा किया। स्वयंसेवियों द्वारा इकट्ठा किया हुआ प्लास्टिक नगर परिषद चम्बा को सौंपा गया। सुल्तानपुर व आस पास के दुकानदारों व अन्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया। जबकि दूसरे अकादमिक सत्र में सहायक आचार्य प्रोफेसर निशा कुमारी ने स्त्रोत व्यक्ति के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्बन क्रेडिट और कार्बन ट्रेडिंग के बारे विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. हेमंत पाल, डॉ. मनेश वर्मा, डॉ. तेज सिंह, डॉ. चमन, डॉ. संतोष, रविंद्र सिंह, हितेश, इंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारियों में प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर निशा, शीतला माता मंदिर सदस्य, पुजारी व स्वयंसेवियों में पमेश कुमार, सुनील, अंकित, पंकज, कल्पना शर्मा, सोनू खान, लक्ष्मी वशिष्ठ, संजीव, ज्योति, सुनीता, निहारिका, प्रियंका, अंजली, हिमानी, विशाल, ईशा, वंदना, शिवानी, पलक, हितेन, नरेंद्र, सुनील, नितिका, स्नेहा, दीपक, मोहित, भुवनेश, साक्षी, प्रांजल ठाकुर, कनु देवी, अनिता इत्यादि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

3 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago