अपराध /दुर्घटना

रामपुर : सेरी पुल के समीप जंगल में मिला मानव कंकाल

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस उपमंडल रामपुर के अंतर्गत सेरी पुल के समीप जंगल मे दुर्घटनाग्रस्त ऑटो रिक्शा व मानव कंकाल मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक करीब ढाई माह पहले अपने ऑटो रिक्शा समेत लापता चल रहा था, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं चल पाया था। वही मृतक की पहचान 55 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ पुत्र गालम कादर गांव कुट्टू नाला डाकघर नोगली तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम मुक्ति मोहम्मद पुत्र ईसा गांव सेरी डाकघर मुनीश बाहली ने इस बारे सूचना दी। बयान के मुताबिक सोमवार को वह सेरी पुल के समीप स्थित जंगल मे अपने पशु चराने गया था। इसी बीच उसने एक ऑटो रिक्शा एचपी50-0659 को दुर्घटनाग्रस्त पाया। साथ ही उसने कुछ ही दूरी पर पड़े एक नर कंकाल को भी पाया। वही नजदीक से देखते हुए उसने पाया कि लाश उसके मामा मोहम्मद यूसुफ की है। जो बीते 20 अक्टूबर 2022 को अपने ऑटो रिक्शा के साथ लापता हो गया था। इसके पश्चात मृतक मोहम्मद यूसुफ के लापता होने के बाद परिजनों ने हर सम्भव ठिकाने पर उसकी खोजबीन की लेकिन ढाई माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नही चल पाया था। वही सोमवार को उसकी लाश बरामद हुई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि ये हादसा मृतक मोहम्मद युसूफ की तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ पाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

3 hours ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

4 hours ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

7 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

19 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

21 hours ago