राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
राजगढ़ विकास खंड राजगढ़ के अंतर्गत आने वाली पंचायत छोग टाली में चौहान ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब शमोगा द्वारा सात दिवसीय ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर से शुरू की गई थी और 2 जनवरी को समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता में 45 टीमों ने भाग लिया था सेमी फाइनल का मुकाबला वाईसीसी शमोगा बनाम यंग स्टार नौहरा धार के बीच खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला भारती 11 बनाम नोहरा वॉरियर्स के बीच में खेला गया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि अरुण चौहान बीजेपी पच्छाद मंडल के उपाध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोग आये थे यह प्रतियोगिता 6 – 6 ओवर की खेली गई फाइनल मुकाबला में यंगस्टर नोहराधार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 रन का लक्ष्य दिया, और नौहराधार वॉरियर्स इस लक्ष्य को पार नहीं करने दिया और 19 रन से नौहराधार वॉरियर्स को हराया दिया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को 41000 तथा ट्रॉफी व उप विजेता टीम को 21000 तथा ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में मेन ऑफ द मैच यंग स्टार नौहराधार के राकेश रहे तथा बेस्ट बॉलर निशु रहे। बेस्ट कीपर रूपेश तथा सीरीज विकास शर्मा को मिली। मुख्य अतिथि ने सफल आयोजन के लिए कमेटी को बधाई दी। अरुण चौहान ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है और नशे से युवा का भविष्य अंधकार में जा रहा है। नशे से युवाओं को दूर रहना चाहिए और खेलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कमेटी को इस आयोजन के लिए 21000 रूपये की राशि दान के रूप में दी।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…