मुख्य समाचार

पझौता वेली पब्लिक स्कूल कोटला बांगी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

पझौता वेली पब्लिक स्कूल  कोटला बांगी में वार्षिक पारितोषिक वितरण  समारोह धूमधाम से मनाया गया | समारोह में जिला परिषद सदस्य  विनय भगनाल बतौर मुख्यातिथी शामिल हुए | उन्होने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | उन्होंने कहा कि पझोता वेली का अपना इतिहास है और इसके योगदान को भुलाया नही जा सकता | आज पझोता वेली में इसी के नाम से विद्यालय खोलना गर्व का विषय है | अभी यह विद्यालय कक्षा दुसरी तक है लेकिन  भविष्य में यह विद्यालय उच्च शिक्षा भी प्रदान करेगा और क्षेत्र के बच्चो को शिक्षा के साथ साथ खेलकूद व् अन्य गतिविधियों में  बेहतरीन माहोल मिलेगा | मुख्यातिथि ने अपनी ओर से विद्यालय को 5100 रूपये जबकी जिला परिषद निधी से विद्यालय में शोचालय निर्माण के लिए 50 हजार प्रदान किये । समारोह में विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समा बाँधा | इससे पहले विद्यालय के अध्यक्ष विक्रम कंवर व् अविभावको ने मुख्यातिथी का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया | अध्यक्ष विक्रम कंवर ने विद्यालय की वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत करवाया और कहा कि राजगढ़ के दूरदराज क्षेत्र कोटला बांगी में  उनका विद्यालय बच्चो को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रहा है |  इस अवसर पर मुख्यातिथी ने शेक्षणिक व् अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रो को पुरस्कृत किया |  कक्षा दुसरी में 92% अंक लेकर प्रिंस ठाकुर , कक्षा प्रथम में 93%  अंक लेकर दिव्यांशी शर्मा , एल के जी में 93% अंक  लेकर अक्षराज तथा  नर्सरी में 93.5%  अंक लेकर रेहान कंवर प्रथम रहे। इस मौके पर  प्रधान ग्राम पंचायत कोटला बांगी सुभाष ठाकुर, प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विशिष्ठ अतिथी के रूप में शामिल हुए | समारोह में  राजेश ठाकुर,अमर सिंह ठाकुर,बलदेव ठाकुर,नूतन ठाकुर, ऊषा ठाकुर आदी गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान व बिजली गिरने की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम…

1 hour ago

बॉलिंग-विकेटकीपिंग विवाद बना जानलेवा: बैट से वार, 14 वर्षीय किशोर ने IGMC में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…

3 hours ago

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

16 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

18 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

1 day ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

2 days ago