मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
प्रीणी गाँव वासियों ने पूर्व प्रधान मन्त्री अटल बिहारी बाजपेयी की 99वी जयंती मनाई | जिस में गाँव की सभी महिला बजुर्ग व बच्चों ने पुष्प अर्पित कर बाजपेयी की जयंती को मनाया।
मनाली मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास का कहना है कि अटल जी ने हमारे गांव में सराहनीय कार्य किए हैं, जो हम उनको कभी भी भूल नहीं सकते हैं | अटल जी हमारे दिल में हमेशा है और उनका नाम हमारे दिल में हमेशा रहेगा | हमारे गांव वासी अटल जी को और उनके परिवार को हमेशा याद करते रहते हैं | अटल जी अटल जी की जयंती हम हमेशा मानते रहेंगे और उन्हें याद करते रहेंगे |
पूर्व प्रधान कुंदन लाल का कहना है कि 2006 में जून में पर्यावरण दिवस पर अटल जी ने प्रीणी गाँव स्कूल के प्रांगण में एक देवदार का पेड़ लगाया था | वह पेड़ आज भी हरा भरा है उस पेड़ को देखकर गांव वासी अटल जी को हमेशा याद करते हैं | पूर्व प्रधान व मनाली मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास, मनाली मंडल सचिव चुन्नी लाल, पूर्व प्रधान शिव दयाल, पूर्व प्रधान कुंदन लाल, महिला मंडल प्रधान पदमा देवी, गोदावरी खीमी देवी, पूर्ण चंद, ज्ञान चंद, तीर्थ राम, तारा चांद, रूप चंद, जोगिंदर सिंह, ओम प्रकाश, प्रीणी गाँव वासी उपस्थित रहे |
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। आर्थिक दबाव, राजकोषीय चुनौतियों और हालिया प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे पहाड़ी…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दो व्यक्तियों के खिलाफ नशीले…
ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ), सरकार ने उन स्कूल कॉलेज को मर्ज करने का…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), पुलिस थाना कोटखाई जिला शिमला में पुलिस को…
ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पांचपोर के…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) शिमला। छात्र राजनीति से अपनी अलग पहचान बनाने वाले…