मुख्य समाचार

सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करे विद्यार्थी – रामानंद सागर

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता एवम् राष्ट्रीय सांस्कृतिक संसाधन और  प्रशिक्षण केंद्र उदयपुर राजस्थान से 20 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय पहुंचे रामानंद सागर ने विद्यार्थियों एवम् शिक्षको के साथ अपने अनुभव को सांझा करते हुए विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर को प्राथमिकता के आधार पर संरक्षित करने हेतु प्रेरित किया। प्रवक्ता रामानंद ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके जीवन का अभूतपूर्व अनुभव रहा जिसमे राष्ट्रीय एवम् अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न विषयों के स्रोत व्यक्तियों के विचारो को सुनने तथा तथा वीरभूमि  राजस्थान की विभिन्न एतिहासिक एवम् सांस्कृतिक महत्व के स्थानों को भ्रमण करने का अवसर मिला। 

यद्यपि  प्रवक्ता रामानंद सागर की संस्कृति एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष रुचि है तथा वह अपने पिछले  विद्यालयों के विद्यार्थियों को राज्य स्तर तक की सांस्कृतिक गतिविधियों में विजयी बना चुके है | परंतु वह इस अनूठे अनुभव से अत्यंत प्रभावित एवम् प्रेरित है । सागर ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र की एतिहासिक एवम् सांस्कृतिक महत्व की विभिन्न सामग्री को संग्रहित एवम संरक्षित करने हेतु प्रेरित करे उन्होंने साथी शिक्षको का भी आव्हान किया कि वह जीवन में अवश्य ही राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग ले।

विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष देशराज ठाकुर, पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य कमलेश शर्मा, शिक्षक भूपेंद्र चौहान, राजूराम उनियाल, सुरेश ठाकुर, एकता धीमान, रामलाल ठाकुर, रामलाल सूर्या, ललिता कुमारी, राजेंद्र चौहान, प्राची पंवार आदि ने आशा व्यक्त की कि रामानंद के प्रशिक्षण से विद्यालय तथा विद्यार्थी लाभान्वित होंगे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

2 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

2 hours ago

सरकाघाट के गोपालपुर में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली…

3 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी; 16 अप्रैल तक मौसम रहेगा शुष्क

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को…

23 hours ago

नारी शक्ति का सम्मान नहीं, सशक्त नेतृत्व का अधिकार—मोदी सरकार ने इतिहास रचा : रमा ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), कहा,,33% आरक्षण नहीं, नए भारत की नई दिशा—अब…

2 days ago