मुख्य समाचार

स्कूल प्रवक्ता संघ उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार से मिला

श्री रेणुका जी (हेमंत चौहान),

स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव डॉ आई डी राही के नेतृत्व में माननीय उपाध्यक्ष विधानसभा हिमाचल प्रदेश विनय कुमार से मिला। प्रतिनिमंडल में डॉ राही महासचिव, फतेह पुंडीर संगठन सचिव, राजकुमार शर्मा संयुक्त सचिव खंड नाहन, प्रेम सिँह, हुकुम सिँह सदस्य जिला कार्यकारिणी, देवेंद्र सिँह प्रवक्ता, देश राज प्रवक्ता, दीप राम प्रवक्ता, प्रीतम, शांति वर्मा आदि प्रवक्ताओं ने भाग लिया। संघ ने सर्वप्रथम उपाध्यक्ष को सर्वसमति से विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी और संशोधित कलस्टर प्रणाली के विरोध में उन्हें ज्ञापन सौंपा जिसमें उनके माध्यम से सरकार से इस प्रणाली पर पुनर्विचार का आग्रह किया। स्कूल प्रवक्ता संघ ने कहा कि हम सरकार दवारा शिक्षा की गुणवता के लिए उठाय जा रहे हर कदम में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है | परंतु इतने महत्वपूर्ण विषय सभी संगठनों से विचार किए बिना आनन -फानन में लागू करना शायद उचित नहीं है। इसलिए स्कूल प्रवक्ता संघ सरकार से आग्रह करता है कि इस पर पुनर्विचार कर सभी संगठनों की बैठक एवं अभिवावको की आम राय के बाद ही इसे सही रूप से लागू किया जाए ताकि शिक्षा की गुणवता में सुधार हो।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

16 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

16 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

16 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

16 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

20 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago