मुख्य समाचार

प्रीणी के ग्रामीणों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई वाजपेयी की जयंती

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),

प्रीणी गाँव वासियों ने पूर्व प्रधान मन्त्री अटल बिहारी बाजपेयी की 99वी जयंती मनाई | जिस में गाँव की सभी महिला बजुर्ग व बच्चों ने पुष्प अर्पित कर बाजपेयी की जयंती को मनाया।
मनाली मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास का कहना है कि अटल जी ने हमारे गांव में सराहनीय कार्य किए हैं, जो हम उनको कभी भी भूल नहीं सकते हैं | अटल जी हमारे दिल में हमेशा है और उनका नाम हमारे दिल में हमेशा रहेगा | हमारे गांव वासी अटल जी को और उनके परिवार को हमेशा याद करते रहते हैं | अटल जी अटल जी की जयंती हम हमेशा मानते रहेंगे और उन्हें याद करते रहेंगे |

पूर्व प्रधान कुंदन लाल का कहना है कि 2006 में जून में पर्यावरण दिवस पर अटल जी ने प्रीणी गाँव स्कूल के प्रांगण में एक देवदार का पेड़ लगाया था | वह पेड़ आज भी हरा भरा है उस पेड़ को देखकर गांव वासी अटल जी को हमेशा याद करते हैं | पूर्व प्रधान व मनाली मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास, मनाली मंडल सचिव चुन्नी लाल, पूर्व प्रधान शिव दयाल, पूर्व प्रधान कुंदन लाल, महिला मंडल प्रधान पदमा देवी, गोदावरी खीमी देवी, पूर्ण चंद, ज्ञान चंद, तीर्थ राम, तारा चांद, रूप चंद, जोगिंदर सिंह, ओम प्रकाश, प्रीणी गाँव वासी उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

9 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

1 week ago