मुख्य समाचार

भरमौर उपमंडल में बर्फबारी के दौरान,सडक, बिजली व पानी व्यवस्था को किया जाएगा बेहतर

भरमौर (महिंद्र पटियाल),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में गत वर्ष बर्फबारी के दौरान बिजली पानी व सडक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने की बात एस डी एम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने हिमाचल दर्पण लाईव टीवी से रूबरू होने पर कही | उन्होंने बताया की सभी संबंधित विभागो को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं व क्षेत्र में बर्फबारी के दौरान यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने रखने के लिए लोक निर्माण विभाग भरमौर व नैशनल हाइवे अथारिटी चंबा को अवगत करवाया जा चुका है, ताकि क्षेत्र के दूरदराज इलाकों के बांसिदो को भी इन मुश्किल दिनों में किसी समस्या का सामना न करना पड़े | इसके अलावा जल शक्ति विभाग भरमौर को पानी की जमाव की स्थिति के लिए हर पुख्ता प्रबंध करने के आदेश भी दिए जा चुके हैं व विकल्प के रूप में उपमंडल भरमौर में मोटर संचालित हैंडपंपों से भी लोगो को पानी उपलब्ध करवाए जाने के आदेश संबंधित विभाग को दिए गए हैं |
इसके अलावा विधुत विभाग भरमौर को भी बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के आदेश दिए जा चुके हैं ताकि दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को भी इन मुश्किल दिनों में किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े | उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से भरमौर उपमंडल में आईस स्केटिंग के लिए भी जगह तलाशने की बात कही ताकि बर्फबारी के दिनों में भी भरमौर उपमंडल के लोगों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके |

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

12 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

13 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

13 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

13 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

15 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

15 hours ago