मुख्य समाचार

डॉ. चमन विश्व पर्यावरण परिषद द्वारा नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवाॅर्ड 2023 से सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

जिला सिरमौर के तहसील ददाहू के ग्राम पंचायत पराडा के गॉव पनयाली शयाऊ बाग के निवासी पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए डॉ. चमन सिंह ठाकुर को विश्व पर्यावरण परिषद द्वारा नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवाॅर्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। देश के लोकप्रिय कवि, लेखक, शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद प्रो. चमन सिंह ठाकुर को यह सम्मान वृक्षारोपण के साथ – साथ आम जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदान किया गया है। विश्व पर्यावरण परिषद के अध्यक्ष प्रो. चन्ना ने बताया कि डॉ. ठाकुर अब तक देश के विभिन्न प्रांतों में हज़ारों पौधे लगा चुके हैं और इस क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं जिसको मध्य नजर रखते हुए प्रोफेसर चमन सिंह ठाकुर को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. चमन सिंह ठाकुर को साहित्य, शिक्षा तथा पर्यावरण के साथ – साथ विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए इससे पहले भी कई राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इससे पहले उन्हें डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

9 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

13 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

15 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

17 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago