ब्यूरो रिपोर्ट :
तपोवन: हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां ने श्री विनय कुमार को सर्वसम्मति से विधान सभा का उपाध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में श्री पठानियां ने कहा कि श्री विनय कुमार एक योग्य एवं अनुभवी राजनेता हैं। श्री पठानियां ने कहा कि श्री विनय कुमार श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधान सभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं । श्री पठानियां ने कहा कि श्री विनय कुमार प्रथम बार वर्ष 2012 में विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए थे तथा 2012 से 2017 तक मुख्य संसदीय सचिव के पद पर रहे हैं । श्री पठानियां ने कहा कि उन्हें आशा है कि श्री विनय कुमार को जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वे उसका पूरी कुशलता तथा सर्वोच्च योग्यता से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे तथा जनभावना पर खरे उतरेंगे।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…