मुख्य समाचार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में टेबलेट किए गए वितरित

भरमौर (महिंद्र पटियाल),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में आज श्रीनिवासन रामानुजन मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विधानसभा भरमौर क्षेत्र के 33 छात्र एवं छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने शिरकत की | इस अवसर पर शिवानी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला, अंशुल आदर्श आधुनिक पब्लिक स्कूल गरोला, काजल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्रेही, निहारिका डी ए वी पब्लिक स्कूल भरमौर, पूजा देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर, मोनिका ठाकुर राजकीय उच्च पाठशाला गुराड, दीक्षा कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुंआ, साक्षी आदर्श आधुनिक पब्लिक स्कूल गरोला, शगुन देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चन्होता, पीयूष शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चन्होता, यामिनी सरस्वती राजकीय उच्च पाठशाला चूड़ी, अजय कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुंआ, साहिल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकानी, रक्षा कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुंंआ, हिमानी ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकानी, कुमारी शबनम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर और शिवानी ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकानी, दिनेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली, चंद्रेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिहल, विशाल कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकानी, रिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सामरा, कोमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड्डा, अंजली देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला, रोहित सिंह राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकानी, रिया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर, विशाल टंडन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनी, रीना कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूर्थी, सुनीता कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुर्थी, त्रिपता कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूर्थी, शिवानी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूर्थी, विपुल कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साा पांगी, करण कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली व अलीश ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैैहला को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर के विद्यार्थियों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गई व प्रधानाचार्य अरुणा चाडक द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल टोपी व बैच लगाकर सम्मानित किया गया | इस मौके पर विद्यालय के विभिन्न अध्यापकों द्वारा अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

20 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

20 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

20 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

20 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

23 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago