मुख्य समाचार

डीएवी स्कूल सराहां के छात्रों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ

सराहां (अशोक चौहान),

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे डिएवी स्कूल सराहां के विद्यार्थी अपना हुनर पिछले गत दिनों में राज्य के विभिन्न डीएवी स्कूलों में क्लस्टर लेवल पर खेलों का आयोजन किया गया था, जिसमें डीएवी स्कूल सराहां के छात्रों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ था। राज्य स्तर की इस खेल प्रतियोगिता में भी डीएवी स्कूल सराहां के विद्यार्थियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया। 14 व 15 दिसंबर को राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन शिमला में हुआ इसमें अंडर -14 (boys) केटागरीमे डी ए वी सराहा के छात्रों ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर दूसरे स्थान प्राप्त किया । योगा में अर्नव गौतम व वेदांश अत्री का चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए हो गया है। वही अंडर- 17 योगा (girls) में भी डी ए वी स्कूल सराहा की छात्राएं ब्राउज मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रही । 15 व 16 दिसंबर को एथलीट राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन डी ए वी बिलासपुर में हुआ जिसमें स्कूल की छात्राओं मासूम, नीलाक्षी, कनिष्का व आरुषि रिले रेस (4×400) में गोल्ड मेडल प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई। साथ ही 1500 मी व 800 मीटर रेस में कनिष्का ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की की। विद्यार्थियों द्वारा इस लाजवाब प्रदर्शन से जहां एक और स्कूल में खुशी का माहौल है वहीं सभी विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व भी है। विद्यालय के अभिभावकों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी विद्यालय की इस उपलब्धि पर अध्यापकों ,विद्यार्थियों की भूरि भूरि प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधक मिस्टर विशाल पुंडीर ने भी सभी विद्यार्थियों अभिभावक को और अध्यापकों को बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि यह सब अध्यापकों व विद्यार्थियों की मेहनत का नतीजा ही है जो आज विद्यालय के बच्चे हर क्षेत्र में अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।साथ ही उन्होंने कहा की इसी जजबे के साथ आगे बढ़ना है तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

11 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

16 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

18 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

20 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago