मुख्य समाचार

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में शुरू हुई दो दिवसीय अंतर परियोजना फुटबॉल प्रतियोगिता

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

निगम को नई राह, नई दिशा दिखाने वाले निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा, जिन्होंने एसजेवीएन को एक नई पहचान देकर विश्व पटल पर स्थापित किया । वह सदैव ही कर्मचारियों को उत्साहित एवं निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे है । उनका यह भी मानना है कि खेलों से कर्मचारियों में एकाग्रता का स्तर और समर्थ शक्ति को सुधारने में सहायक साबित होता है । साथ ही साथ व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के अतिरिक्त एक अच्छा जीवन प्रदान करता है ।

एसजेवीएन आंतर परियोजना खेल प्रतियोगता 4 नवंबर 2023 से शुरू हुआ था जो 7 जनवरी 2024 तक जारी रहेगा । प्रतियोगिता के दूसरे चरण में 09 दिसंबर से 10 दिसंबर तक एनजेएचपीएस झाकड़ी में फुटबॉल करवाई जा रही है । जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यपालकनिदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार द्वारा किया गया और इस अवसर पर एसजेवीएन सॉन्ग को सस्वर गाया गया ।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि यह महज़ एक खेल ही नहीं बल्कि खिलाड़ी टीम वर्क, अनुशासन, दृढ़ता, लक्ष्य निर्धारण,सफलता की ललक के साथ फिट रहने का भी मूलमंत्र है । इस आयोजन में प्रबंधन के साथ साथ कोच, समनव्य पूरी शिद्दत से कार्यलीन है । आप सभी अपनी अपनी यूनिट का प्रतिनिधित्व करें । तत्पश्चात मुख्यातिथि महोदय ने समस्त खिलाड़ियों को शुभकमनाएं दी।

दो दिनों तक चलने वाली इस आंतर प्रोजेक्ट फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 4 टीमें भाग ले रही है। जिसमें होस्ट टीम नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के अतिरिक्त कॉरपोरेट हेडक्वार्टर शिमला, रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन और लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिकल प्रोजेक्ट की टीमें शामिल है। प्रतियोगिता में पहले दिन लीग मैच खेले जाएंगे। रविवार को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अधिकारी/कर्मचारियों ने उपस्थित होकर प्रतियोगिता की गरिमा में चार चाँद लगाये ।

Himachal Darpan

Recent Posts

भरवाईं स्कूल में हुआ सड़क सुरक्षा इकाई क्लब के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन ।।

ऊना (अकी रतन ,संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में सड़क सुरक्षा इकाई के…

2 days ago

सेब मुद्दे पर सीएम तथ्य तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे : राकेश डोगरा

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट), भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह…

2 days ago

सोलन में भीषण सड़क हादसा, चालक की मौत

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद खबर…

2 days ago

नाबार्ड द्वारा जिला किन्नौर में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्राथमिकताएं तय

किन्नौर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), पायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां…

2 days ago

राजस्व मामलों की लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें : उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज जिला…

2 days ago

चंबा के बरौर पंचायत के छमैरी गांव में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

चंबा ( ओपी शर्मा ,संवाददाता ), पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा, पुलिस सभी पहलुओं…

2 days ago