मुख्य समाचार

मंडी की जागृति शर्मा ने केबीसी में दिखाया हुनर, 3.20 लाख रुपये जीते

मंडी (नितेश सैनी),

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में मंडी की बेटी जागृति शर्मा ने भाग लेकर 3.20 लाख रुपये जीते हैं। केबीसी 15 में शुक्रवार रात को 9:00 बजे प्रसारित हुए एपिसोड में जागृति ने यह हुनर दिखाया है। केबीसी की हॉट सीट में बैठी 29 वर्षीय जागृति इससे पहले वह 2021 व 2022 में भी काफी नजदीक तक पहुंच गई थी, लेकिन आखिरी में चूक गई। 2012 से प्रयास जारी रखने के बाद हॉट सीट में वह 2023 में पहुंची। प्ले एलांग से सफलता मिलने के बाद वह मुंबई पहुंची और यहां केबीसी में किस्मत आजमाई। हॉट सीट में बैठने के बाद जागृति ने अपने भाई भानु उदय को गले लगाया। इस पर अभिनेता अमिताभ बच्चन इसे भारतीय संस्कृति से जोड़ा। एक प्रश्न के उत्तर की जानकारी न होने पर जागृ़ति ने लाइफ लाइन में दर्शकों की सहायता ली, लेकिन यह उनके काम नहीं आ पाई। वह 6.40 लाख रुपये के प्रश्न में खेल रही थी, लेकिन उन्हें 3.20 लाख रुपये से ही संतोष करना पड़ा।

बता दें की जागृति शर्मा मंडी शहर के जेलरोड़ की निवासी हैं। इनके पिता पंडित हेमराज शर्मा ज्योतिष आचार्य हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ अपना बिजनेस भी संभाल रही 29 वर्षीय जागृति का कहना है कि हॉट सीट में बैठकर उन्हें अलग सा अनुभव हुआ, क्योंकि इसके लिए वह करीब एक दशक से प्रयासरत थी। उनके साथ उनके पिता का भी सपना पूरा हुआ है। जागृति शर्मा ने बताया कि बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने मंडी के स्थानीय व्यंजनों के बारे में भी उनसे पूछा। जिस पर उन्होंने मंडी की मंडयाली धाम में मिलने वाली हर डिश के बारे में बताया। जागृति शर्मा के पिता ज्योतिष आचार्य पंडित हेमराज शर्मा ने बताया कि उनका सपना था कि वह केबीसी में जाएं, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद कुछ न हो पाया। इस पर उनकी बेटी ने यह जिम्मेदारी ली और सपना पूरा कर दिखाया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

21 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

22 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago