मुख्य समाचार

अफीम सहित पकड़े दो दोषियों को कारावास

मंडी (निटेश सैनी), 

अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश एवं स्पेशल जज सुंदरनगर ने अफीम मामले में आरोपी सुखदीप सिंह पुत्र मेवा सिंह निवासी गांव भादन थुहा तहसील अमरोहा जिला फतेहगढ़ साहिब और गुरजंट सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी गांव माजरी किशन वाला डाकघर व तहसील अमरोहा जिला फतेहगढ़ साहिब को जुर्म साबित होने पर 4 वर्ष का कठोर कारावास तथा 40 हजार रुपये जुर्माना की सजा धारा 18, 29 एनडीपीएस एक्ट में सुनाई है। जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी सुंदरनगर विनय शर्मा ने बताया 24 दिसंबर 2017 को थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरबचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान एक कार जो सुंदरनगर की तरफ आ रही थी को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान जब कार चालक से कागजात दिखाने को कहा गया तो कार में बैठे व्यक्ति घबरा गए। उन पर शक होने पर पुलिस ने जब कार की जांच की तो इसके डैशबोर्ड में से रखे एक पॉलिथीन बैग से 383 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने कार सवार उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। मुकदमे की तफ्तीश पूरी होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया गया। न्यायालय ने 10 गवाहों के बयान दर्ज करने के उपरांत अभियोजन और बचाव पक्ष को सुनने के बाद स्पेशल जज सुंदरनगर की अदालत ने दोषी सुखदीप सिंह पुत्र मेवा सिंह निवासी गांव भादन थुहा तहसील अमरोहा जिला फतेहगढ़ साहिब और गुरजंट सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी गांव माजरी किशन वाला डाकघर व तहसील अमरोहा जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब को 4 वर्ष का कठोर कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषियों को 4 महीने का अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

20 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

20 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago