मुख्य समाचार

राजकीय उच्च विद्यालय सियूं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन – रूप सिंह कटारिया

सिरमौर (हेमंत चौहान, संवाददाता),
जिला सिरमौर के उप मंडल संगडाह के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय सियूं में हर वर्ष की भांति इस वर्ष वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा |
यह जानकारी विद्यालय के मुख्य अध्यापक बाबूराम कटारिया ने दी | उन्होंने बताया कि इस पारितोषिक वितरण के मुख्य अतिथि सुप्रिया बलिया ( Owner M/S Walia Mine and minerals, sangrah ) होगे |

वार्षिक पारितोषिक वितरण में स्थानीय विद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें पहाड़ी नाटी, फोक डांस, लोक नृत्य,नाटक भाषण प्रतियोगिता भी होगी|
पाठशाला के मुख्य अध्यापक ने बताया कि प्रोटोकॉल को मध्य नजर रखते हुए विद्यालय संबंधी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी | विद्यालय के सर्वांगनीय विकास के संदर्भ में नई गुणवत्ता, बच्चों का शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, मानसिक विकास, शिक्षा नीति को पाठशाला में अहम भूमिका रहती है |

गौरतलब है कि वार्षिक पारितोषिक वितरण में छात्र-छात्राओं को उनके रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक उत्कृष्ट किया जाता है | जैसे सर्वाधिक उपस्थित, स्काउट एंड गाइड, बोर्ड की परीक्षा में पाठशाला का नाम रोशन करना, खेल कूद प्रतियोगिता में जिला तथा राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर तक भाग लेना | विद्यालय में बेस्ट student boys, girls, अनुशासन आदि को सम्मानित किया जाता है | राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्य अध्यापक रूप सिंह कटारिया व राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्य अध्यापक हेतराम चौहान ने क्षेत्र के अभिभावक तथा ग्राम वासियों से वार्षिक पारितोषिक वितरण समझ में सादर आमंत्रित किया है |

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

1 day ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

1 day ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

3 days ago