अपराध /दुर्घटना

श्री रेणुका जी-संगडाह मार्ग पर खाई में लुढ़का टिप्पर, दो की मौत, दो अन्य घायल

श्री रेणुका जी (हेमंत चौहान, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया । हादसा, उस वक्त हुआ जब एक टिप्पर संगडाह से श्री रेणुका जी की तरफ आ रहा था। संगड़ाह से करीब 8 किलोमीटर दूर कालथ के नजदीक टिप्पर करीब 200 मीटर गहरी खाई में लु़ढ़क गया। हादसे के वक्त टिप्पर में चालक समेत चार व्यक्ति सफर कर रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चार में से दो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कुलदीप (32) पुत्र चंदन गांव गनोग व जगदीश (45) पुत्र जालम सिंह ग्राम घाटों के रूप में हुई है। वहीं, रविंद्र (32) पुत्र नेतर सिंह ग्राम भूतमडी व राजेंद्र (46)पुत्र सही राम गांव रजाना गंभीर रूप से घायल हुए है। एसडीएम संगडाह सुनील कैथ और तहसीलदार संगडाह प्रोमिला धीमान ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार वालों को 25,000 और घायलों को ₹10,000 की फौरी राहत प्रदान की। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और मामले को दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। श्री रेणुका जी संगडाह मार्ग पहले ही हादसों की वजह से सुरक्षा में बना आ रहा है | सैकड़ो लोग इस सड़क में अपनी जान गंवा चुके हैं | कई घरों के चिराग बुझ गए हैं, परंतु प्रशासन द्वारा अभी भी इस सड़क मार्ग की सुध नहीं ली गई है | अधिकतर जगहों पर क्रश बैरियर न होने की वजह से और सड़क तंग होने की वजह से कई मर्तबा इस तरह की दुर्घटनाएं होती आ रही है। अब देखना यह है कि आखिर कब प्रशासन जागेगा और इसकी तरफ कोई ठोस कदम उठाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

“अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला ने हाल ही में…

6 hours ago

ठगी के मामले पुलिस ने फरार मुजरिम को जालंधर से दबोचा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर पीओ सेल ने वर्ष 2018 में नाहन पुलिस…

6 hours ago

छोटा शिमला मंदिर में दान पेटी चोरी मामला — आरोपी गिरफ्तार, दान पेटी व नकदी बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) छोटा शिमला स्थित मंदिर में दान पेटी चोरी होने…

9 hours ago

दक्षिण अमेरिका की सबसे उंची चोटी पर सुंदरनगर के लाल का परचम

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने माउंट अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा…

11 hours ago

धूप से बढ़ेगा पारा, बिना बारिश दरका पहाड़—एनएच-3 पर 12 घंटे जाम

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और तापमान…

11 hours ago

हिमाचल के फार्मा उद्योग को बड़ा झटका, 71 दवाओं के सैंपल फेल

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। देश के फार्मा हब के रूप में पहचान बना चुके हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago