अपराध /दुर्घटना

पिकअप सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में वीरवार देर शाम करीब 7:30 बजे पिकअप नंबर एचपी 13-0648 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस पिकअप हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति हुआ है, जिसे सराहां सिविल अस्पताल से रात को ही डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में रेफर किया गया है। पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी समारोह से वापिस लौट रहे जामुन की सेर पंचायत के राज्यों गाँव के धनवीर सिंह और अशोक कुमार अपनी पिकअप में जयहर से सराहां की ओर आ रहे थे, तभी जयहर से कुछ ही दूरी पर आकर पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसके चलते पिकअप चालक अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पिकअप की चपेट में आने से धनवीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी राज्यों ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे के घायलों को अपने वाहनों से सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पिकअप चालक अशोक कुमार को नाहन रेफर कर दिया गया। जबकि धनवीर सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पच्छाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। वही पच्छाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। उधर डीएसपी राजगढ़ अरुण कुमार मोदी ने पिकअप हादसे में एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति की घायल होने की पुष्टि की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ उपमंडल के हाब्बन सेरटी में कच्चे टैंक में मिला व्यक्ति का शव

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत हाब्बन क्षेत्र के सेरटी गांव में आज…

16 hours ago

महाशिवरात्रि पर सराज में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट सराज क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक भीषण सड़क हादसे ने…

19 hours ago

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

2 days ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

3 days ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

3 days ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

3 days ago