मुख्य समाचार

ठियोग महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

उत्कृष्ट महाविद्यालय ठियोग में रेड रिबन क्लब और इको क्लब द्वारा विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आगाज़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ ललित चंदन प्राचार्या महाविद्यालय ठियोग के स्वागत और द्वीप प्रज्वलन से किया गया। इस विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष पर महाविद्यालय के छात्रों व छात्राओं ने जागरूकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से भाषण, पोस्टर, नारा लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिता थी। भाषण प्रतियोगिता में कुल सात छात्र व छात्राओं ने भाग लिया जिसमें तमन्ना आजाद बी ए तृतीय वर्ष प्रथम स्थान पर, गरिमा बी ए द्वितीय दूसरे स्थान पर और साक्षी बी ए द्वितीय वर्ष तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में 16 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया जिसमें से करण बीएससी तृतीय वर्ष पहले स्थान पर, दिव्या बीएससी प्रथम वर्ष दूसरे स्थान पर और कृष बीएससी तृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर निर्माण में 22 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया जिसमें से शुभम बी ए प्रथम वर्ष पहले स्थान पर, कृतिका बी ए द्वितीय वर्ष दूसरे स्थान पर और रंजन बीए तृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुल चार छात्राओं छात्रों ने भाग लिया जिसमें से गौरव बीएससी प्रथम वर्ष प्रथम स्थान पर, वंशिता मेहता और नवनीत शर्मा बीएससी प्रथम वर्ष दूसरे स्थान पर और अमन शर्मा बीकॉम तृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रहे। अंत में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ ललिता चंदन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रेड रिबन क्लब और इको क्लब की प्रशंसा की गई तथा कार्यक्रम की गतिविधियों के विजेताओ को पुरुस्कृत किया और इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए अन्य छात्र व छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का अंत डॉ निधि धतवालिया के धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

12 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

15 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago