शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ),
शिमला से 30 km दूर धरेच गांव में स्थित गुरुकुल में तबला विंटर कैंप सम्पन्न हुआ । इस कैंप में देश विदेश से 30 छात्रों ने हिस्सा लिया। सभी विद्यार्थियों के रहने और खाने की व्यवस्था गुरुकुल द्वारा की गई थी। कैंप में विद्यार्थियों को गुरु विक्रम गन्धर्व ने तबले की बारीकियों से अवगत करवाया और सभी बच्चों को स्टेज पर भी परफॉर्म करवाया और प्रकृति की खुली हवा में भी अभ्यास करवाया । तबले के साथ साथ गीत, गज़ल, भजन, बांसुरी और सितार का भी आनंद लिया गया । कार्यक्रम के अन्त में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध बांसुरी वादक हरिदत्त भारद्वाज की बांसुरी, बनारस से आए सितारवादक पं० बटुक नाथ मिश्रा जो की आकाशवाणी के A grade Artist है के सितार वादन और आकाशवाणी से सेवा निवृत हुए तबला वादक उस्ताद त्रिलोक सिंह के तबला वादन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए । कार्यक्रम में मुखयतिथि हेतराम गन्धर्व जो की धरेच पंचायत के प्रधान है, उन्होंने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और मुख्य अतिथि डा० बाबू राम और उस्ताद त्रिलोक सिंह ने सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिए । इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन यशोदा झांकियान, बीडीसी सदस्य लायकराम, 7 soul melody production के संस्थापक प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे |
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। प्रदेश में खिल रही धूप के बीच पूरे सप्ताह मौसम साफ और…
निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत हाब्बन क्षेत्र के सेरटी गांव में आज…
ब्यूरो रिपोर्ट सराज क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक भीषण सड़क हादसे ने…
झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…