Categories: Uncategorized

12 वर्ष का कृष बना छोगटाली विद्यालय का पहला राष्ट्रीय पदक विजेता

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली में राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा एक सादा परंतु गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा जम्मू में आयोजित हुई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता कृष तथा जनवरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित कुमारी अदिति, गुंजन, सिमरन तथा इनके प्रशिक्षक राम लाल सूर्या के साथ साथ चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी फूल मालाओं तथा मोमेंटो से सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने कृष तथा चयनित छात्राओं के साथ साथ उनके प्रशिक्षक  राम लाल सूर्या सहित सम्पूर्ण विद्यालय स्टाफ की भूरी भूरी  प्रशंशा की। विद्यालय के प्रवक्ता भूपेन्द्र चौहान, रामानंद सागर, राजू राम शर्मा, सुरेश ठाकुर, अलका भलेइक, एकता धीमान, ललिता कुमारी, दलीप शर्मा, मुख्य अध्यापिका मीरा वर्मा, राजेंद्र चौहान आदि शिक्षकों ने विद्यालय प्रबंधन समिति का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि प्री वर्ष छोगटाली विद्यालय के 10 से 15 विद्यार्थी राज्य प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, परंतु यह पहला अवसर है जब 4 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय खेलोबके लिए हुआ तथा एक विद्यार्थी राष्ट्रीय खेलोबमें कांस्य पदक जीत कर लाया है | विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह से निश्चित रूप से शारीरिक शिक्षक तथा विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा तथा वह आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे। इस अवसर पर भीम सिंह ठाकुर, रजनीश ठाकुर, देशराज, रणवीर सिंह, सुनिल कुमार तथा छात्राओं की माताएं भी उपस्थित रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

संगड़ाह में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया,…

3 hours ago

रामपुर में युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश, अस्पताल में मृत घोषित

रामपुर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ) रामपुर के साथ लगते डकोलरक्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती…

20 hours ago

भारतीय जीवन बीमा निगम के सीनियर डिवीजनल डिवीजनल मैनेजर दिनेश शर्मा ने किया नाहन शाखा का भ्रमण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), निगम के DO,CLIA और एजेंटों के साथ की विशेष बैठक,निर्धारित…

23 hours ago

सोलन : पपलोल (कंडाघाट }की श्वेंता शर्मा ने JRF उत्तीर्ण कर रचा इतिहास।

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन के पपलोल क्षेत्र गांव रन्होग की…

23 hours ago

सोलन में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, 14.71 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन में नशे के खिलाफ चलाए जा…

23 hours ago

कसौली हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पति सहित दो आरोपियों की साजिश बेनकाब

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), कसौली थाना क्षेत्र में हुई विवाहिता सुमन की…

23 hours ago