मुख्य समाचार

राजकीय महाविद्यालय सराहां में मतदाता नामांकन हेतु शिविर आयोजित

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

30 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय सराहां में Electoral literacy club द्वारा निर्वाचन कार्यालय एस.डी.एम. सराहां के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मतदाता नामांकन हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में निर्वाचन कार्यालय सराहां में सेवारत निर्वाचन कानूनगो मनोज चौहान ने विद्यार्थियों को निर्वाचन व मतदाता से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की। तत्पश्चात महाविद्यालय में जिन विद्यार्थियों की आयु 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष हो रही थी उनके नामांकन फॉर्म भरे गए। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय सराहां की प्राचार्या के अतिरिक्त डॉक्टर राजन कौशल, ELC नोडल ऑफिसर दिनेश कुमार, अधीक्षक शंभूनाथ व निर्वाचन कार्यालय से राकेश पुंडीर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago