शिमला : विकास शर्मा ( ब्यूरो चीफ ):- राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग हिमाचल प्रदेश ने मनाया 55वां स्थापना दिवस मना रहा है। पूनम ठाकुर सहायक आयुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग शिमला ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर, क्षेत्रीय स्तर और राज्य स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसकी शुरुआत में कॉलेज के छात्रों के बीच जीएसटी और कर मामलों पर जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं ताकि अप्रत्यक्ष कराधान प्रणाली और हमारे दैनिक जीवन में इसके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके। शिमला में आज जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, राजकीय महाविद्यालय संजौली के सभागार में किया गया। आज के आयोजन में 5 टीमों/कॉलेजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों के अलावा, कॉलेज के छात्रों और संकायों सहित 250 से अधिक दर्शकों ने आज के कार्यक्रम में भाग लिया। प्रश्नावली के 5 राउंड थे, जिसमें प्रत्येक राउंड में 25 प्रश्न थे, जिसमें अप्रत्यक्ष कर और मुख्य रूप से जीएसटी पर 125 प्रश्न पूछे गए थे।इस क्विज प्रतियोगिता में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, गवर्नमेंट कॉलेज संजौली की कशिश और रिया ने पहला, आरकेएमवी कॉलेज की अनुष्का और कोमल ने दूसरा और सेंट बीड्स कॉलेज की आरुषि और सरगम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को 5,000/- रुपये, 4,000/- रुपये और 3,000/- रुपये के नकद पुरस्कार के साथ-साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रविंदर चौहान, वाइस प्रिंसिपल संजलि कॉलेज और पूनम ठाकुर सहायक आयुक्त राज्य पूनम ठाकुर सहायक आयुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग शिमला सह क्विज प्रतियोगिता की समन्वयक ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। किरण गुप्ता, पवन धतवालिया और आशीष चौहान सहायक आयुक्त भी थे। बलदेव ठाकुर एवं सुलक्षणा आचार्य सहायक कर अधिकारी उपस्थित थे
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…