सतलुज जल विद्युत निगम की रामपुर हाईड्रो परियोजना में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव- प्रतिबिम्ब 2023 का आगाज 25 नवंबर से 27 नवंबर तक रामपुर परियोजना के खेल मैदान दत्तनगर में हो गया है। जिसका शुभारंभ एनजेएचपीएस के कार्यपालक निदेशक एवम् परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसजेवीएन गीत के साथ किया गया। रामपुर जल विद्युत परियोजना प्रमुख एवम कार्यपालक निदेशक विकास मारवाह ने मुख्य अतिथि मनोज कुमार, कार्यपालक निदेशक/परियोजना प्रमुख. एनजेएचपीएस का पारंपरिक शॉल और टोपी भेंट कर भव्य स्वागत कर अभिवादन किया।परियोजना प्रमुख विकास मारवाह वहां उपस्थित सभी को सांस्कृतिक उत्सव- प्रतिबिम्ब 2023 के आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस सास्कृतिक कार्यकम प्रतिबिम्ब की थीम भारत एक रंग अनेक है के तहत की जा रही है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे कि समूह गान, हिमाचली लोक नृत्य ताल, स्किट / नाटक, मॉडल मेकिंग, कव्वाली एव समूह नृत्य आदि आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने प्रतिबिम्ब 2023 की मेजबानी रामपुर एचपीएस को सौंपने के लिए एसजेवीएन प्रबंधन का तह दिल से आभार प्रकट किया। साथ ही इसमें भाग लेने आई सभी टीमों को शुभकामनाएं भी दी। परियोजना प्रमुख ने कहा कि इस आयोजन का लक्ष्य कर्मचारियों के मध्य अनुशासन, मानवीय मूल्यों के आदान-प्रदान, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना एवं मैत्रीपूर्ण रिश्तों को बढ़ावा देना है। मारवाह ने इस बात पर बल दिया कि कर्मचारियों को बढ़-चढ़ कर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए तथा अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।आंतर इकाई सास्कृतिक प्रतियोगिताओं में एसजेवीएन की कुल 07 टीमें दमखम दिखा रही है। निगम मुख्यालय (शिमला). एनजेएचपीएस (झाकडी), एलएचईपी (बिथल), एसडीएचईपी (सुन्नी), डीएसएचइपी (बैलासिद्ध). जेटीपीएचईपी (रिकाग पीओ), एसजीईएल (शिमला) एवं रामपुर एचपीएस भाग ले रही हैं। प्रतिबिम्ब 2023 के पहले दिन में आंतर इकाई समूह गान प्रतियोगिता एवं हिमाचली लोक नृत्य ताल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त टीमों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।इस कार्यक्रम में एलएचईपी के परियोजना प्रमुख सुनिल चौधरी, एम.पी.सूद, प्रमुख सलाहकार, एसजेवीएन और रामपुर परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…