Uncategorized

सुरजीत भरमौरी की सक्रियता बडी शिमला -भरमौर बस सेवा को पुनः शुरू करवाया

भरमौर (महिंद्र पटियाल, संवाददाता),
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के युवा व तेजतर्रार व कांग्रेस संगठन में अपनी मजबूत पकड रखने वाले सुरजीत भरमौरी जो हिमाचल पथ परिवहन निगम के निर्देशक व चेयरमैन हिमाचल युवा कांग्रेस रिसर्च एंड यूथ पालिसी विभाग में है उन्होंने भरमौर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को निपटाना शुरू कर दिया है | चाहे वो भेड़पालकों की बात हो,चाहे बागवानों के हितों की बात हो व अन्य कई मुद्दों व लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रख रहे हैं जिससे क्षेत्र में लोग इनकी प्रसंशा भी कर रहे हैं इनके द्वारा शनिवार से बंद पडी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा भरमौर – चम्बा -शिमला वाया बद्दी नालागढ़ बस रूट को पुनः बहाल कर दिया गया है | जो की पिछले लगभग एक बर्ष से बंद पड़ी थी उन्होंने यह जानकारी देते हुए बताया की भरमौर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता की लगातार इस बस सेवा को पुनः बहाल करने क़े लिए मुझे लिखित, व कई डेलिगेशन मिले जिसको लेकर पिछले बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट हिमाचल पथ परिवहन निगम की बैठक में इस विषय को प्रमुखता से उठाया था शनिवार 25 नवंबर से इस बस सेवा को सुचारु रूप से भरमौर से चला दिया गया है यह बस दोपहर बाद 2 बजकर 5 मिनट पर भरमौर से चलेगी व 4 बजकर 50 मिनट पर चम्बा पहुंचेगी, बस सर्विस 6 बजकर 30 मिनट पर सुबह वाया बद्दी नालागढ़ शिमला पहुंचेगी इस बस सेवा क़े पुनः बहाली से भरमौर मुख्यालय का सीधा सम्पर्क राजधानी शिमला क़े साथ होगा व क्षेत्र क़े हजारों बद्दी नालागढ़ में अलग-अलग कम्पनियों में कार्यरत संघर्षशील लोगो को बिना बस बदले अपने गनतंव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी इस बस सेवा को पुनः बहाल करने क़े लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह शुक्खु व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,एम डी हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहन चंद ठाकुर,डी एम पंकज चढा ,आर एम चम्बा शुगल का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

20 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

1 day ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago