मुख्य समाचार

2 महीने में शुरू होगा बग्गी पावर हाउस का निर्माण कार्य

मंडी (नितेश सैनी),

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बी.बी.एम.बी) द्वारा मंडी जिला के बग्गी में बनाए जाने वाले 42 मैगावाट विद्युत क्षमता के पावर हाऊस परियोजना का निर्माण कार्य अगले 2 महीने में शुरू हो जाएगा। बी.बी.एम.बी. के मैंबर (सिचाई) एवं बी.एस.एल. परियोजना के चीफ इंजीनियर संजीव दत्त शर्मा ने सुंदरनगर के सुकेत सदन में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि बग्गी में बनाए जाने वाले इस पावर हाऊस के निर्माण के लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि इस पावर हाऊस परियोजना के निर्माण पर 284 करोड़ रुपए की लागत आएगी तथा 30 महीने में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस परियोजना से सालाना 135.6 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का विद्युत लाभ बी.बी.एम.बी. के चारों सदस्य राज्यों हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान व हरियाणा को होगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण के दौरान प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि कुछ बाधाओं के चलते पिछले 50 वर्ष से इस पावर हाऊस परियोजना का निर्माण लटका हुआ था, लेकिन अब वह दूर हो गई है। उन्होंने बताया इस पावर हाऊस परियोजना से हिमाचल प्रदेश को 12 प्रतिशत बिजली मुफ्त मिलेगी तथा बी. बी.एम.बी. में अपने हिस्से का 7.19 प्रतिशत विद्युत उत्पादन का हिस्सा भी मिलेगा।

पत्रकार वार्ता में उनके साथ बी.एस.एल परियोजना के अधीक्षण अभियंता अजय पाल सिंह, अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता एस.पी. शर्मा व चंद्रमणी शर्मा, अधिशासी अभियंता सन्त्री भारती, दिनेश यादव व गुलशन मान तथा जनसंपर्क अधिकारी अशोक शुक्ला भी मौजूद थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

19 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

1 day ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago