राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता सोलन में आयोजित की गई थी | इस प्रतियोगिता में गिरी पर क्षेत्र के दूर दराज गांव गराड़ी के रजत ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीता । रजत ठाकुर अब ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष वर्ग की जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे । सोलन में आयोजित जूडो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के मुकाबले में रजत ठाकुर का मुकाबला सोलन कॉलेज के धमेश के साथ हुआ ओर धमेंश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में ऊना कॉलेज के मयंक को हराकर गोल्ड मेडल को अपने नाम किया | वह इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। गौरतलब है कि रजत ठाकुर ने जमा दो की पढ़ाई ऊना स्पोर्ट्स हॉस्टल से की है, वहां पर भी रजत ठाकुर ने कई गोल्ड मेडल जीते हैं | ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता में एचपीयू का प्रतिनिधित्व करेंगे इस कामयाबी से समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है |
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…