मुख्य समाचार

आगामी शरद ऋतु के दृष्टिगत सभी विभाग अग्रिम तैयारी पूर्ण करें – सुमित खिमटा

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला के सभी अधिकारियों को आगामी सर्दियों के सीजन के दृष्टिगत संभावित बर्फबारी और बरसात को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त सुमित खिमटा गत सांय नाहन में आगामी शरद ऋतु को देखते हुए जिला में किये जाने वाले प्रबंधों की अग्रिम तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने कहा कि सिरमौर जिला का काफी बड़ा भाग सर्दियों में बर्फबारी से प्रभावित रहता है, इसके अलावा कई बार ज्यादा बारिश होने की आशंका भी बनी रहती है, जिसमें संभावित जान-माल के नुकसान की सम्भावनाएं भी रहती हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए सभी विभाग आपसी तालमेल स्थापित कर अपनी अपनी तैयारी मुकम्मल करें। उपायुक्त ने सर्दियों के सीजन में जिला की सभी सड़कों विशेषकर बर्फबारी से प्रभावित रहने वाली सड़कें, पेयजल और विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को भी आवश्यक खाद्य वस्तुओं का दुर्गम क्षेत्रों में भंडारण सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में समुचित मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रखने के लिए कहा गया है। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आगामी सर्दियों के दौरान किये जाने वाले प्रबंधों की जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय हमलाल के अलावा लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, वन, तथा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

4 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

5 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

6 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

8 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

10 hours ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

11 hours ago