मुख्य समाचार

सिरमौर जिला में 21 नवम्बर से 29 नवम्बर तक आयोजित होगी ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’- सुमित खिमटा

नाहन (हेमंत चौहान , संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में आगामी 21 नवम्बर से 29 नवम्बर 2023 तक ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आयोजित की जायेगी। संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में पंचायत स्तर पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसके अलावा इस यात्रा के दौरान केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के अनुभवों को भी सांझा किया जायेगा। उपायुक्त आज शुक्रवार को नाहन में विकसित भारत संकल्प यात्रा की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
सुमित खिमटा ने बताया संकल्प यात्रा के दौरान सभी विकास खंडों की दो-दो पंचायतों संकल्प यात्रा आयोजित की जायेगी। इस आयोजन में पंचायती राज संस्थानों, आशा वर्करों तथा स्वयं सहायता समूहों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला में संचालित सभी केन्द्र प्रायोजित योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी इस यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को प्रदान की जायेगी। उपायुक्त ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागीय स्तर पर सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा की विस्तार से जानकारी प्रदान की। एसडीएम पच्छाद डा. संजीव धीमान, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक, उप निदेशक कृषि डा. राजेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डा. विजय हमलाल के अलावा जल शक्ति, पशुपालन, शिक्षा तथा अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

9 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

12 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

14 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago