मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
सोमवार दोपहर को मनाली उपमण्डल के गोजरा गांव में अचानक लकड़ी के घर में आग लग गई। आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई। पता लगते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे और आग बुझाने में जुट गए। अग्निशमन केंद्र मनाली की टीम भी सूचना मिलते ही घटस्थल पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निशमन टीम व ग्रामीणों के प्रयासों से साथ लगते घरों को बचा लिया।अग्निशमन केंद्र मनाली प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि गोजरा गांव निवासी मीना देवी पुत्री चोबी देवी के घर में दोपहर आग लग गई। आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि मीना के घर में नेपाली मूल के किरायेदार रह रहे थे। आग लगने से उनका भी सामान जलकर राख हुआ है। आग लगने से मीना देवी सहित उनके किराएदारों को दो लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरु कर दी है।
एसड़ीएम मनाली रमण शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवार को 20 हजार फौरी राहत दे दी गई है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…