मुख्य समाचार

एआईटीपी प्राप्त वाहनों पर बढ़ाए टैक्स के चलते पर्यटन कारोबार चौपट

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
आल इंडिया टूरिस्ट परमिंट (एआईटीपी) प्राप्त बाहरी राज्यों के वाहनों पर बढ़ाए टैक्स के चलते प्रदेश का पर्यटन कारोबार चौपट हो गया है। बाहरी राज्य के वाहन संचालकों पर दोहरी मार पड़ रही है। पर्यटन नगरी मनाली में नौ जुलाई को त्रासदी के चलते पर्यटन कारोबार चौपट हो गया था तब से अब तक कारोबार गति नहीं पकड़ पाया है। आज होटल एसोसिएशन की अगुआई में अध्यक्ष मुकेश ठाकुर की अध्यक्षता में पर्यटन से जुड़े सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

हिमाचल सरकार ने इसी साल जुलाई में राज्य मोटर व्हीकल टैक्सेसन एक्ट 1972 में संशोधन करते हुए बाहरी राज्यों के ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली गाड़ियों पर एक सितंबर से टैक्स लगाने की अधिसूचना जारी की थी। बैठक आयोजित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि बाहरी राज्यों के आल इंडिया टूरिस्ट परमिंट (एआईटीपी) प्राप्त वाहनों के बढ़ाया टैक्स को प्रदेश सरकार कम करे। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से बाहरी राज्य के ट्रैवल एजेंट पर्यटकों को हिमाचल नहीं भेज रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों को रोजी रोटी की दरकार हो गई है। पर्यटन कारोबार गति नहीं पकड़ रहा है। मनाली के पर्यटन कारोबारी तो जुलाई से मंदी की मार झेल रहे हैं।

बैठक में होटल एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गजेंद्र ठाकुर, महामंत्री निहाल ठाकुर, सचिव प्रदेश बोल्वो एसोसिएशन के महासचिव आनत ठाकुर, ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश ठाकुर, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चन्द ठाकुर, लग्जरी कोच एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म चन्द ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। सभी का यही कहना है कि हिमाचल सरकार ने बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों के बढ़ाए टैक्स को घटाने का आश्वासन दो दिया है पर अभी टैक्स घटाया नहीं है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सरकार से आग्रह किया कि बढ़ाए टैक्स को कम करने की अधिसूचना जल्द जारी की जाए ताकि दीवाली पर्व पर पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 hour ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

11 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago