मुख्य समाचार

दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों के लिए लगेंगे सिरमौर में 5 कैंप-विवेक शर्मा

नाहन, 30 अक्तुब,

सिरमौर जिला में आगामी दिसम्बर माह में पांच स्थानों पर जिला प्रशासन सिरमौर और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग जनों और वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जायेगा। यह कैंप सिरमौर जिला के शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद, चंदोल (पझौता) और श्री रेणुका जी के कुब्जा पैवेलियन में आयोजित किये जाने प्रस्तावित हैं।सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने आज सोमवार को नाहन में कैंप आयोजन सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की है।
विवेक शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले इन कैंपों में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा पात्र दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कृत्रिम अंगों की पैमाईश की जायेगी जबकि द्वितीय चरण में कृत्रिम अंग तैयार होने के बाद कृत्रिम अंग वितरण के लिए अलग से कैंप आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि समाज के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के हितों के दृष्टिगत आयोजित किये जा रहे इन कैंपों का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को मिले, इसके लिए पंचायतों, आंगनवाड़ी केन्द्रों और आशा वर्करों के माध्यम से जन-जन तक सूचना पहुंचाने का कार्य किया जाना चाहिए। विवेक शर्मा ने सभी पात्र दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों से इन कैंपों का लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इन कैंपों के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम, जिला कल्याणा अधिकारी के अलावा तहसील कल्याण अधिकारियों के कार्यालयों में संपर्क किया जा  सकता है। जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर विवेक अरोड़ा ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि इन प्रस्तावित कैंपों का आयोजन एडिप और व्योश्री योजना के तहत किया जायेगा। उन्होंने जिला के सभी पात्र लोगों को निशुल्क कृत्रिम अंग योजना का लाभ उठाने के लिए कैंप स्थलों पर आकर अंगों की पैमाईश करवाने का आग्रह किया। परियोजना अधिकारी डीआरडीए अभिषेक मित्तल, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

12 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

13 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

13 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

14 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

14 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

14 hours ago