मुख्य समाचार

सरांहा में उप मण्डल स्तरीय मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की बैठक का किया आयोजन

सरांहा (अशोक चौहान, संवाददाता),

आज उप मण्डलाधिकारी नागरिक पच्छाद स्थित सरांहा डॉ. संजीव धीमान की अध्यक्षता में आयोजित उप मण्डल स्तरीय मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त सदस्यों द्वारा भाग लिया गया । बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद दीपक चौहान द्वारा अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों का स्वागत करने उपरांत अध्यक्ष की अनुमति से बैठक में मदों पर चर्चा की गई|

बाल विकास परियोजना अघिकारी पच्छाद दीपक चौहान द्वारा बैठक में गत 11 सितंबर को आयोजित मासिक बैठक की कार्यवाही का मदवार विवरण प्रस्तुत किया गया तथा अध्यक्ष द्वारा उक्त बैठक में दिय गये निर्देषों की अनुपालना रिर्पोट भी प्रस्तुत की गई | जिस पर अध्यक्ष द्वारा संतोष व्यक्त करते हुये चिन्हित अनाथ बच्चों को षीघ्र लाभान्वित करने के प्रयास करने का आहवान किया गया ।

बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद द्वारा बैठक में अध्यक्ष एवं समस्त सदसयगणों को अवगत करवाया कि उपमण्डल पच्छाद के सन्दर्भ में भेजे मामलों में अभी तक जिला बाल संरक्षण ईकाई के माध्यम से कृत कार्यवाही की रिर्पोट प्राप्त हुई है,जिस अनुसार एक बालक आयुष ठाकुर को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु मु0 29074/- रू0 की राषि प्रदान की जा चुकी है एवं विवाह अनुदान का एक केस और मकान निर्माण मद में सहायता का एक केस जिला बाल संरक्षण ईकाई नाहन के कार्यालय में लम्बित है | जिसे शीघ्र ही स्वीकृत करवाने का उनके कार्यालय से आश्वासन दिया गया है । इस पर अध्यक्ष द्वारा सम्बन्धित विभाग / कार्यालय से लम्बित मामलों में त्वरित कार्यवाही का निवेदन किया गया ताकि समय पर बचचों को लाभान्वित किया जा सके ।

उपमण्डल पच्छाद अर्न्तगत अभी तक 32 अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अर्न्तगत लाभान्वित करने हेतु चिन्हित कर सूची जिला बाल संरक्षण ईकाई नाहन के कार्यालय को उपलब्ध करवाई गई है जहां से चिन्हित अनाथ बच्चों को लाभान्वित करने बारे आगामी आवष्यक कार्यवाही अमल में लाई जानी है । जिला बाल संरक्षण अधिकारी सिरंमौर के कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार 32 अनाथ बच्चों में से 22 की सामाजिक अन्वेषण रिर्पोट उनके कार्यालय से तैयार कर मामला बाल कल्याण समिति को पात्रता सुनिश्चित करने हेतु भेज दिया गया है जिसमें से भी 20 बच्चों की पात्रता बाल कल्याण समिति द्वारा अनुमोदित कर दी गई है । पात्रता अनुमोदित 20 बच्चों में से एक आयुष ठाकुर पुत्र स्व0 ज्ञानेन्द्र ठाकुर गांव टिक्कर, संराहा को माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेष सरकार के द्वारा शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किया जा चुका है तथा ष्षेष 19 बच्चों जिनकी सूची निम्नवत है, को आज उपमण्डलाधिकारी नागरिक पच्छाद के द्वारा पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किये गये – अंत में उपमण्डलाधिकारी नागरिक पच्छाद डा0 संजीव धीमान द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अनुषंगी विभागों, अनाथ बच्चों के साथ आये अभिभावकों एवं उपस्थित बच्चों से आहवान किया गया कि सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अर्न्तगत पात्र बच्चों को लाभान्वित करने की ओर सार्थक कदम उठायें एवं किसी भी जानकारी हेतु बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क स्थापित करें । इसके साथ ही उन्होंने बैठक में नवयुवक एवं नवयुवतियों का बाल विवाह जैसी कुरीति में न फंस कर अपने कैरियर की ओर ध्यान देने का भी आहवान किया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

8 hours ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

12 hours ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

12 hours ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

1 day ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

2 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

3 days ago