पधर (ललित),
द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुफरी के जनाहण गांव से कमलेश कुमार ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर परिक्षा उतीर्ण कर भारतीय नेवी हेडक्वाटर मुम्बई में डयूटी ज्वाईन कर ली है। कुफरी पंचायत के उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कमलेश ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला नशधरा से उतीर्ण कर जवाहर नवोदय विद्यालय पण्डोह से वरिष्ठ माध्यमिक परिक्षा पास की। तद्पश्चात उन्होने एमिटी यूनिवर्सिटी न्योडा (दिल्ली) से बी कॉम (हॉनर्ज) तथा एम बी ए (फाईनेस) एल पीयू जालन्धर से पास कर विभिन स्तर की परिक्षाओं मे भाग लिया व उपरोक्त विभाग में चयन हुआ। उनके पिता हुकम चन्द विद्युत विभाग में अतिरिक्त निजी सचिव के पद पर कार्यरत है व माता एक गृहणी है। वही उनके इस चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है ।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…