मुख्य समाचार

दिव्यांग यूनियन की आम सभा लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित

सिरमौर (हेमन्त चौहान),

दिव्यांग यूनियन हिमाचल प्रदेश के महासचिव सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में रविवार को जिला सिरमौर के दिव्यांगों की आम सभा लोक निर्माण विभाग के नाहन स्थित विश्राम गृह में आयोजित की गई, जिसमें सिरमौर जिला पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ साथ जिले के विभिन्न खंडों के दिव्यांगो ने शिरकत की । बैठक में दिव्यांग यूनियन जिला सिरमौर का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष पद की कमान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत राजेंद्र सिंह को सौंपी गई । महासचिव पद पर रघुबीर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लोनिवि में कार्यरत कृष्ण सिंह रावत, कोषाध्यक्ष पद पर शिक्षा विभाग के जसबीर कुमार को चयनित किया गया । इसके अलावा मुख्य सलाहकार का कार्यभार शिक्षा विभाग के सुरेन्द्र सिंह ठाकुर को सौंपा गया । सुनील कुमार को संयुक्त सचिव और आयुष विभाग के वीरेंद्र सिंह को प्रैस सचिव बनाया गया । इसके अलावा शिक्षा विभाग के विनोद कुमार , रेड क्रॉस के फारुख अली और जयपाल को कार्यकारिणी के सदस्यों में शामिल किया गया । आम सभा में उपस्थित दिव्यांगों ने अपनी मांगों को लेकर चर्चा की और सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है ।

दिव्यांगो की प्रमुख मांगों में दिव्यांग बस पास को राज्य से बाहर मान्य करने, दिव्यांग कोटे के रिक्त चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रथम श्रेणी के सभी पदों को शीघ्र भरने, राज्य सरकार के दिव्यांग कर्मचारियों को पद्दोनती में आरक्षण देने के साथ साथ उनकी सेवानिवृति आयु साठ वर्ष करने, पंचायत चुनाव में महिलाओं व अन्य आरक्षित श्रेणियों की तर्ज पर उन्हें आरक्षण देने, व्हील चेयर दिव्यांगो को स्कूटी प्रदान करने, दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को अविलंब प्रभावी ढंग से लागू करने, सचिवालय में यूडीआईडी कार्ड पर ही प्रवेश देने, दिव्यांग खिलाड़ियों को इनामी राशि प्रदान करने, भूमिहीन दिव्यांग व्यक्तियों को भूमि प्रदान करने, राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड का गठन व समय समय पर बैठके करवाना, बेरोजगार दिव्यांगो को बीपीएल श्रेणी में लाने और पैंशन को बढ़ाने जैसी मांगे शामिल है । इन मांगों को दिव्यांग यूनियन हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मुलाकात करके उनके समक्ष भी रखा है और अब सभी जिलों के दिव्यांग भी इन मांगों को पूरा करवाने के लिए आवाज उठा रहे हैं । जिले की दिव्यांग यूनियन ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

पंचायती राज संस्थानों के आम चुनाव 2026 के दृष्टिगत जिला में सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त किरण भड़ाना

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ) केलांग…..14 मई,2026…….जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण…

1 hour ago

शमलेच में SIU की बड़ी कार्रवाई, कार से 12.43 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा…

2 hours ago

शिकारी देवी मंदिर के पास हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे मंडी जिला के…

6 hours ago

चंबा सड़क हादसे में मारे गए गुजरात के सिंधी परिवार के 5 सदस्यों का चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट में विधि-विधान से हुआ अंतिम संस्कार

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट कमेटी एवं शनि सेवा सदन कांगड़ा के सहयोग से…

2 days ago

उपायुक्त ने किया प्राथमिक पाठशाला तान्दी का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता सहित अन्य पाई कमियों पर सुधार के सख्त निर्देश

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने मंगलवार को ग्राम पंचायत…

2 days ago

सुखू सरकार में बेलगाम माफिया राज, कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल : अभी ठाकुर

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), देवभूमि हिमाचल प्रदेश आज जिस प्रकार माफिया तंत्र,…

2 days ago